फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंबेडकर छात्रावास से पुलिस लाइन गेट तक बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंदे पानी की निकासी के लिए वार्ड-16 में नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 39.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड-16 क्षेत्र स्थित आंबेडकर छात्रावास से पुलिस लाइन गेट तक नाले की हालत काफी खराब हो रही है। ऐसे में कालोनियों गंदा पानी समय से नहीं निकल पाता है। इससे बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने नाला निर्माण की तैयारी की है। योजना के तहत करीब ढाई सौ मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें