फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 370 हटाने के लिए डॉ. मुखर्जी ने शुरू किया था आंदोलन : मान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए बड़ा आंदोलन शुरू किया था। डॉ. मुखर्जी के कदमों पर चलकर ही अब धारा 370 को हटाने में सरकार सफल रही। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान विचार के पुरोधा डॉ. मुखर्जी थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पौधरोपण करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास चौहान और संचालन महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने किया। मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत का नवनिर्माण मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर किया है। मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि पूरे मंडल में करीब पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, वन विभाग ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर अरनिया, डिबाई व बुलंदशहर रेंज में पौधरोपण किया। पौधरोपण में टीएचडीसी के जीएम विजय कुमार बिष्ट, डीजीएम राकेश उनियाल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें