फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंक्चर होने पर अनियंत्रित हुई कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पहासू रोड पर सोमवार सुबह टायर पंक्चर होने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी कार से परिवार के साथ पहासू जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी सविता और भाई कमल थे। जब कार पहासू रोड पर अगौरा गांव के पास पहुंची तो अचानक अगला टायर में पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। सामने आ रहे वाहनों से बचने के लिए उन्होंने कार को सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर उतार दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने तीनों को अलग-अलग वाहनों से जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें