फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में डबल मर्डर: 15 मिनट तक दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, दोनों गुटों के दो लोगों की मौत

Wed, 15 Jul 2026 08:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी के बुलंदशहर जिले में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। एसएसपी, सिटी सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायरिंग और पथराव के बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Double murder in Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में मंगलवार रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होती रही।
विज्ञापन


फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल। वहीं, फायरिंग में एक पक्ष के सोनू 40 वर्ष व दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है।

कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर निवासी सोनू और अजब सिंह के परिवार गांव में अंदर रहते हैं। गांव के बाहर से सिकंदराबाद दनकौर मार्ग होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर दनकौर मार्ग पर आवास में दुकान बना रखी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रात में दोनों पक्षों के लोगों की फोन पर एक-दूसरे से बात हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के लोग स्विफ्ट कार में, दूसरे पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे।
 

प्रत्यक्षदर्शियों ये बताया कि रात करीब 11 बजे कार से गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की कार में आमने-सामने से टक्कर मार दी, इसके बाद कार सवार दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

करीब 15 मिनट तक फायरिंग होती रही। फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया।

फायरिंग में कई लोग हुए घायल
सूचना पर निजामपुर चौकी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति को संभाल। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के सोनू व दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से वह घायल हो गए। वहीं, अजब सिंह पक्ष के अरविंद समेत दो लोग घायल हो गए।

 

लोगों ने अजब सिंह और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं सोनू को परिजनों ने दादरी के नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोनू व अजब सिंह की मौत हो गई।

दोनों पक्षों में फायरिंग की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एसपी सिटी, अभिषेक प्रताप अजय, एसडीएम दिनेशचंद्र, सीओ दीपक कुमार तिवारी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बिखरे पड़े थे जूते-चप्पल
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े, पिस्टल, 315 बोर के खोखे, 12 बोर के कारतूस बिखरे हुए पड़े थे। वहीं जूते-चप्पल भी बिखरे हुए पड़े थे।

एसपी सिटी एसडीएम ने गांव में किया कैंप घटना एक ही गांव के दो पक्षों के बीच होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है। वहीं एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय, एसडीएम दिनेश चंद्र गांव में कैंप किए हुए हैं और पल-पल के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

कोट लेनदेन के विवाद में गांव निजामपुर निवासी सोनू व अजब सिंह पक्ष में फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है फायरिंग में गोली लगने से घायल सोनू व अजब सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है व अजब सिंह पक्ष के अरविंद व एक अन्य युवक घायल है जिन्हें पथराव में चोट आई है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें