फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर स्कूल वैन से भिड़ा दी कार!: बुलंदशहर में दंपती का खौफनाक फैसला, पति-पत्नी ने क्यों उठाया ये कदम?

Tue, 14 Jul 2026 05:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दंपती की जांच की, तो उनके आत्मघाती कदम का खुलासा हुआ। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
कार में दंपती ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घरेलू कलह के चलते एक दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहर खाने के बाद दंपती की कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जब हादसे के पीछे की असली वजह पता चली, तो हड़कंप मच गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

संदीप और तान्या के बीच चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के राहुल विहार निवासी संदीप और उनकी पत्नी तान्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कलह के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गांव मंडावरा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक स्कूल वैन से टकरा गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
हादसा मामूली था, लेकिन जब मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दंपती की जांच की, तो उनके आत्मघाती कदम का खुलासा हुआ। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें