फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच अक्तूबर से शुरू होगी डॉल्फिन की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा में डॉल्फिन के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और वन विभाग संयुक्त रूप से डाॅल्फिन की गणना करेंगे। जिले में पांच अक्तूबर से रामसर साइट में डॉल्फिन की गणना शुरू होगी। पिछले साल इस क्षेत्र में 34 डॉल्फिन मिली थीं। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि वन विभाग के हस्तिनापुर रेंज से डॉल्फिन की गणना का काम शुरू हो गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी संजीव यादव, अभियान के कोऑर्डिनेटर शाहनवाज खान अपनी टीम के साथ दो बोट पर सवार होकर डॉल्फिन की गणना में जुट गए हैं। इस टीम के जिले में पहुंचने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनकी मदद करेंगे। यह टीम पांच अक्तूबर को जिले में गंगा के रामसर साइट में पहुंच जाएंगी। जो छह अक्तूबर तक नरौरा बैराज तक डॉल्फिन की गणना करेगी। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन आईयूसीएन की लुप्त प्राय जीवों की सूची में शामिल है। इसलिए प्रतिवर्ष इनकी गणना की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें