फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर प्रसव और नवजात की मौत के मामले मंे तीन चिकित्सकों पर गिरेगी गाज

Mon, 22 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
गर्भवती महिला को अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती नहीं कराने के मामले में तीन चिकित्सक-कर्मियों पर गाज गिरनी तय है। ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मियों और चिकित्सकों  के खिलाफ भी कार्रवाई हो  सकती है।
विज्ञापन



चोला क्षेत्र के नगलावंशी गांव निवासी एक गर्भवती महिला को परिजनों ने वैर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व चिकित्सकाें ने महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया था।

इसके कारण महिला ने अस्पताल में फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। प्रसव के दौरान नवजात के नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन



 परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे एसीएमओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया था। सीएमओ के निर्देश पर हो रही जांच में सामने आया है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिला को भर्ती करने में लापरवाही बरती।


इसके अलावा परिजनों से भी अभद्रता की गई। इन कर्मियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात अन्य चिकित्सकों और कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें