फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे डॉक्टर, नहीं दिखा खास असर

Sat, 30 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनिमय) नियमावली 2016 की अधिसूचना जारी करने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। आईएमए के सभी डॉक्टरों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। हालांकि आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल का खास असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनिमय) नियमावली 2016 के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। आईएमए पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक जन विरोधी अधिनियम है।

इससे प्रदेश में अनेक अस्पताल बंद हो जाएंगे। चिकित्सा सेवाएं और महंगी हो जाएंगी। आईएमए पदाधिकारियों ने लोगों को भी इस एक्ट से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। हालांकि आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


इमरजेंसी मरीजों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। विरोध करने वालों में अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. सुधीर, डॉ. एसके गर्ग, डॉ. वीएस यादव, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. राजीव, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. गिरीश, डॉ. वीरेंद्र, आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें