फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के साथ सफाई भी करेंगे डॉक्टर साहब

Sun, 09 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
 जिलेभर के सरकारी चिकित्सक मरीजों के इलाज के साथ सफाई भी करते नजर आएंगे। सीएमओ ने अस्पताल प्रभारियों को अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने के आदेश दिए हैं। अस्पताल में सफाई नहीं मिली तो प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सत्ता संभालते ही विभागों में साफ-सफाई को प्राथमिकता में रखी गई है। अस्पतालों में बेहतर साफ-सफाई के लिए सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। अस्पताल परिसर के अलावा वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम आदि में बेहतर साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं।

इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अस्पताल परिसर में रंगाई-पुताई के आदेश भी दिए हैं। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली तो प्रभारी अधिकारी पर गाज गिरेगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अस्पताल प्रभारियों को अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें