बुलंदशहर। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की शनिवार शाम डीएम सीपी सिंह ने कैम्प कार्यालय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया गया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाई जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। संचारी रोग के नियंत्रण के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। इसके साथ ही घरों में यदि कही पानी भरा है, तो उसे खाली कराया जाए। गांवों में साफ सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित जांच करते रहने के निर्देश दिए। जांच में पॉजिटिव आने वाले लोगों को समुचित उपचार दिलाया जाने को भी कहा। साथ ही संवेदनशील गांवों में विशेष सतर्कता बरतते हुए लोगों का उपचार कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीडीओ कुलदीप मीना, सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्र समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संवाद