फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रदर्शन के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
प्रदर्शन करते नवदुर्गा शक्ति मंदिर कालोनी के लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नवदुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी की गली नंबर-1 और 2 के लोगों ने ट्रांसफार्मर खराब होने के विरोध में शुक्रवार शाम को प्रदर्शन कर और सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद ही देर रात नौ बजे ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इस बार भी केवल 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि करीब दस साल पहले कॉलोनी बन कर तैयार हो गई थी। इस दौरान 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। तब से अब तक मकानों व दुकानों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं निजी अस्पताल भी खुल गए हैं। सभी का लोड केवल एक ट्रांसफार्मर पर ही है। ऐसे में ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होता है। बीते दो महीने में दस से 11 बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार शाम को पांच बजे फिर से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया था। स्थानीय लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी पांच से छह बार शिकायत की, जिसके बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी। परेशान होकर लोग सड़कों पर आ गए। शनिवार शाम को मंदिर रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद करीब आठ बजे निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे और नौ बजे उसको लगाया गया। करीब 11 बजे घरों की आपूर्ति चालू हो सकी। एसडीओ सोमदत्त सोलंकी ने बताया कि ओवरलोड के कारण बार-बार फॉल्ट होता है। ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने में समय लग गया। मगर मिल नहीं सका। ऐसे में बुलंदशहर कार्यशाला से 100 केवी का ही ट्रांसफार्मर लिया गया। प्रयास किया जा रहा है कि अब आधे-आधे कनेक्शन किए जाएं और अलग एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें