फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजा तो नपेंगे सीएमएस

Thu, 21 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भविष्य में जिला महिला अस्पताल में डीजे बजा तो सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जारी की है। उन्होंने कहा है कि मरीजों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मालूम रहे कि जिला महिला अस्पताल में करीब तीन माह पूर्व एक कर्मचारी की बेटी की शादी परिसर के अंदर ही कर दी गई थी। शादी में डीजे भी बजाया गया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों, प्रसूताओं, नवजाता और तीमारदारों को खासी परेशानी हुई थी।

इस मामले में कर्मचारी और चौकीदार तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए थे। शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इस मामले में सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा था। अब शासन की तरफ से सीएमएस डॉ. बीना रानी सिंघल को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि सीएमएस की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने चेतावनी जारी की गई है। सीएमएस को इस बाबत अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें