फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, एसपी नोएडा को सौंपी कमान

Thu, 13 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस काो जानकारी देती म‌हिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले दलित युवती से रेप की कोशिश और विरोध पर घर फूंकने व लूटपाट के मामले में डीआईजी के निर्देश पर बुधवार दोपहर जांच करने एसपी ट्रैफिक नोएडा गांव में पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता की मां ने पुलिस पर दबंगों का साथ देने और देर से रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। निरीक्षण के बाद एसपी ट्रैफिक वापस नोएडा चले गए। वह जल्द ही डीआईजी को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


14 मार्च की शाम दलित युवती से गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता का घर फूंक दिया और बाइक में भी आग लगा दी थी। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के भाई की अंगुली भी काट दी थीं।

बाकी कमी पुलिस ने पूरी कर दी। पुलिस ने दबंगों की तहरीर पर पीड़ित परिवार के खिलाफ एक के बाद एक तीन एफआईआर दर्ज कर लीं। जबकि चार दिन बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की।

मीडिया में मामला उछला तो एक-एक कर पांच आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। पिछले सप्ताह पीड़ित परिवार डीआईजी मेरठ से मिला और पुलिस पर भेदभाव करने व आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

उसके बाद डीआईजी मेरठ रेंज ने एसपी ट्रैफिक नोएडा प्रबल प्रताप सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे एसपी ट्रैफिक नोएडा गांव में पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए।

घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। उन्होंने दबंगों द्वारा फूंके गए घर और जर्जर हालत में पड़ी बाइक व युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश वाले स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक नोएडा प्रबल प्रताप ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। जल्द जांच रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी जाएगी। दूसरे जिले की पुलिस के जांच शुरू करने से पीड़ितों को न्यास की आस जगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें