फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए रालोद ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के सारंगपुर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चलो गांव की ओर से अभियान के तहत प्रदर्शन किया। वहीं चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर भारत सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन व यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ रालोद के जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। रालोद किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित कर किसानों के साथ न्याय की मांग की जा रही है। इसी के चलते सभी क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने और सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने के लिए चलो गांव की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष भक्तोष चौधरी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों की कमर तोड़ दी है। इसमें रालोद कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। जिला महासचिव डॉ. उत्तम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिलों के साथ मिली हुई है। पार्टी की ओर से जल्द ही कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य डॉ. मांगेराम खटीक,
विज्ञापन

लोकम्न सिंह, मुकेश मुखिया, जोगिंदर प्रधान सिंह, ज्ञान सिंह, ज्ञानेंद्र, जतन सिंह, कैलाश सिंह, प्रेमपाल सिंह, सतीश, सुशील, संदीप, राजकुमार, ललित, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें