होली बाद 27 मार्च को जिला पंचायत परिषद की बोर्ड की पहली बैठक होगी। जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी ने बोर्ड बैठक का एजेंडा भी जारी कर दिया है। वहीं, बोर्ड बैठक में विरोधी सदस्य कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं।
बैठक में 14 जनवरी को बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, लोकनिर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई, गन्ना विकास, मंडी परिषद, सिंचाई, पशुधन विकास, कृषि मृदा तथा उद्यान, जिला समाज कल्याण, पशुधन मत्स्य, दुग्ध विकास, ग्रामीण उद्योग, ग्रामीण जलापूर्ति, रेशम, खेलकूद एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत राज, विकास प्राधिकरण एव सहकारिता विभाग द्वारा दिए गए प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
वित्त वर्ष 2016-17 के बजट की स्वीकृति पर विचार होगा। आरइएस के 60 किमी. सड़क बनाने के प्रस्तावों पर अनुमोदन के लिए विचार, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने पर भी विचार किया जाएगा। बता दें कि 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस मनाया जाएगा। बाकी जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति पर चर्चा की जाएगी।