बुलंदशहर। प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए 27 अक्तूबर से छह नवंबर तक जिला स्तर के लिए ट्रायल होंगे। सीनियर पुरुष एवं सब जूनियर बालिका फुटबाल, सीनियर महिला हैंडबाल और सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन के ट्रायल होंगे। जिले के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय एवं क्रीड़ा संघ के समन्वय से प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इसके लिए टांडा स्टेडियम में ट्रायल होंगे। 27 अक्तूबर को सीनियर पुरुष फुटबाल एवं सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन का ट्रायल होगा। 30 अक्तूबर को सब जूनियर बालिका फुटबाल का ट्रायल होगा।
ट्रायल में 01.01.2012 या 21.12.2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। छह नवंबर को सीनियर महिला हैंडबाल का आयोजन होगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं फोटो साथ लेकर जरूर आएं।