बुलंदशहर। अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल टांडा स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 12 और 13 जनवरी 2026 तक सीनियर पुरुष वर्ग की 15 और 16 जनवरी तक महिला वर्ग की अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। टांडा स्टेडियम में बुधवार सात जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा।
ट्रायल में 100, 200, 400, 800, 1500 व तीन हजार मीटर दौड़, 110 व 400 मीटर हर्डल जंप, दो हजार मीटर स्टिपल चेस, हाई जंप, पोल वाल्ट, लॉग जंप, ट्रिपल जंप, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, हैंमर थ्रो, जेबलिन थ्रो, मिडले रिले, वाकिंग पुरुष की दस हजार महिला की पांच हजार मीटर का ट्रायल होगा।
जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आठ जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति व मूल प्रति साथ लेकर जरूर आएं।