क्रिकेट मैच के शुभारंभ के दौरान अतिथि के साथ खिलाड़ी। स्त्रोत - आयोजक
बुलंदशहर। नगर के डीएवी कॉलेज के मैदान में जिला जज एकादश और डीएम एकादश के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिला जज एकादश की टीम ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण कर आठ रन से जीत हासिल की। अंकित विहान मैन ऑफ द मैच और सुमित चौधरी बेस्ट बल्लेबाज चुने गए।
डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित हुए क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि जिला जज मंजीत सिंह श्योराण रहे। साथ ही पीओ माक्ट मनु कालिया और बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ. अंकुर लाठर मौजूद रहीं।
जिला जज मंजीत सिंह श्योराण ने टॉस उछालकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। प्रवीण कुमार और एसीजीएम सुमित चौधरी ने बताया कि जिला जज एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिला जज एकादश 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में जीत दर्ज करने उतरी डीएम एकादश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।