बुलंदशहर के औरंगाबाद में भावसी रोड पर सोमवार रात चाट खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर बोतलें फेंक कर गुस्सा निकालने लगे।
झगड़े की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को काबू में किया। इस दौरान एएसपी ने भी इलाके का दौरा किया और मामले की जांच की। मारपीट को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।