फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए चालकों को छोड़ने पर आपस में भिड़े पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पुलिसकर्मी भिड़े - फोटो : ?????????? ?????
विज्ञापन
हिरासत में लिए चालकों को छोड़ने पर आपस में भिड़े पुलिसकर्मी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हिरासत में लिए गए ट्रक चालकों को चार घंटे बाद छोड़ने पर कार्यालय मुंशी और एचसीपी दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। मामले के पीछे अवैध उगाही और लेनदेन को लेकर दो पुलिस कर्मियों में विवाद होना बताया जा रहा है। जानकारी होने पर सीओ सिटी जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

चोला चौकी पुलिस ने मंगलवार को ओवरलोड होने और कागज पूरे नहीं होने के कारण चार ट्रकों को कब्जे में लिया था। सभी चालकों को हिरासत में ले लिया गया था। बताया गया कि हिरासत में लिए गए सभी चालकों को चौकी के एक दीवान ने करीब चार घंटे बाद कार्यालय मुंशी की जानकारी के बिना छोड़ दिया। बिना जानकारी के हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने पर कार्यालय मुंशी की दीवान के साथ जमकर कहासुनी हुई। कार्यालय मुंशी ने इसे कार्य में लापरवाही बताते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। मामले की जानकारी होने पर सीओ सिटी ने चोला पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिस स्थान पर ट्रकों को रोका गया था, वहां आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। आसपास लगे सीटीवी की फुटेज को जांचा। कहा, जांच के बाद एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें