फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डाक कांवड़ियों में हुआ विवाद, पुलिस ने निपटाया

विज्ञापन
अहार के अंबेश्वर मंदिर परिसर में जमा डाक कांवड़ियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अहार। अंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डाक कांवड़ियों के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद दोनों पक्ष के कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे अहार के अंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जनपद हापुड़ और बुलंदशहर के डाक कांवड़िये एक साथ जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कांवड़ियों में विवाद हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी होने पर थाना प्रभारी अहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के कांवड़ियों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
जिसके बाद करीब सात बजे दोनों पक्षों के कांवड़ियों ने अंबेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कांवड़ियों में मामूली कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों के कांवड़ियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के कांवड़ियों ने अंबेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद दोनों पक्षों के कांवड़िये अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें