फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 में से सिर्फ तीन का निस्तारण

Thu, 03 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
समस्या सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अनूपशहर में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 57 में से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ जसजीत कौर ने पहले तहसील दिवसों के अनिस्तारित प्रार्थनापत्रों पर नाराजगी जताई।

 पत्रकारों ने अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग पर ब्लाक के पास तथा गंगापुल के पास जर्जर व खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का मामला जोरशोर से उठाया। सीडीओ द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने पर एई पीडब्लूडी संजीव पुष्कर ने आश्वस्त किया कि शुक्रवार से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सबसे ज्यादा प्रार्थनापत्र राजस्व विभाग संबंधी रहे।  एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीएमओ डॉ. दीपक अहोरी, सीवीओ डॉ. केपी वार्ष्णेय, डीआईओएस वीना यादव, डीएफओ अनुज सक्सेना, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकारः सिकंदराबाद में  शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने पर तहसील दिवस में एसडीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ ने जन शिकायतें सुनी।

 बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम ने आपूर्ति, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, राजस्व, नगरपालिका के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण न होने पर जमकर फटकार लगाई। तहसील दिवस में आठ शिकायतें आई।
विज्ञापन


जिनमें एक पालिका से, 7 राजस्व से संबंधित थी। केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, बीडीओ ने शिकायतें सुनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें