फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डाॅक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहे दिव्यांग

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय परिसर में लगे दिव्यांग ​शिविर में चिकित्सक के आने के इंतजार में बैठे दिव्यांग ए
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे दिव्यांगों को राहत की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर को चिकित्सक के न आने की वजह से दिव्यांगों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दिव्यांगों को सीएमओ कार्यालय तक के चक्कर भी लगाने पड़े। उच्च अफसरों तक शिकायत पहुंचने पर चिकित्सक शिविर में पहुंचे और दिव्यांग प्रमाणपत्र संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। हालांकि इस बीच कई दिव्यांग चिकित्सक के न होने पर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि बेटा दिव्यांग है। करीब 40 किमी दूर से शिविर में आई हूं। आधा घंटा हो गया और चिकित्सक कक्ष में नहीं है। न ही कोई ये बता रहा कि चिकित्सक आएंगे भी या नहीं। दिव्यांग शिविर में चिकित्सक के न होने पर दिव्यांगों को शिकायत करने के लिए सीएमओ कार्यालय जाना पड़ा। दिव्यांग सुभाष एवं रियाजुद्दीन ने बताया कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए थे। शिविर में चिकित्सक नहीं है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय आना पड़ा। एसीएमओ से शिकायत की है। जिससे दूसरे सप्ताह प्रमाणपत्र बनवाने के लिए न आना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें