बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी मैदान में शुक्रवार को स्व. अंगूरी देवी दिव्यांग कृत्रिम अंग संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी वीना शर्मा ने किया।
दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं से सभी को अवगत कराया। दिव्यांगों ने मांग की कि प्रति माह 2500 रुपये पेंशन दी जाए। संस्थान के सह सचिव मनोज कुमार ने कहा कि 30 व 31 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 63 में सक्षम फाउंडेशन पर शिविर का आयोजन होगा। शिविर में कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का निशुल्क वितरण होगा। इसके लिए अपना पंजीकरण संस्थान में जरूर करा लें। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, संगठन मंत्री विनोद कुमार, सदस्य शनि अग्रवाल आदि ने भी दिव्यांगों की समस्या को लेकर विचार रखें।