फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डेयरियों में मिली गंदगी: खाद्य विभाग और प्रशासन ने किया निरीक्षण, फंगस और एक्सपायरी सॉल्ट मिला; नोटिस जारी

Thu, 16 Oct 2025 07:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

प्रशासन और खाद्य विभाग की ओर से तीन डेयरी इकाईयों पर औचक निरीक्षण किया गया। तीन जगह से कुल तीन नमूने लिए गए और परम डेयरी में राजस्थान से खरीदे जा रहे घी का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के निरीक्षण दो डेयरी इकाईयों में गंदगी मिली है, जिनको नोटिस जारी किया गया है। तीन डेयरी इकाईयों से अलग-अलग सात नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इसके अलावा परम डेयरी में राजस्थान से खरीदे जा रहे घी का बिल व विवरण मांगा गया। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में टीम की ओर से एनएच-34 पर स्थित विश्वेश्वरी डेयरी, परम डेयरी और मधुसूदन क्रीमी फूड्स डेयरी इकाईयों पर निरीक्षण किया गया। जहां पर विश्वेशरी डेयरी में निरीक्षण के दौरान छाछ बनाने के लिए दो अलग-अलग सॉल्ट थे। काले रंग के सॉल्ट की वैद्यता समाप्त हो गई थी। 

ऐसे में काले और सफेद रंग के दोनों साल्ट, पनीर व दूध के नमूने लिए गए। वहीं डेयरी के पैकेजिंग क्षेत्र में काफी गंदगी थी, टाइल्स टूटी थी और फंगस जम रही थी। इसके लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया। परम डेयरी में जांच की गई, जहां पर राजस्थान से खरीदे जाने वाला घी मिला। कंपनी प्रबंधन से घी के खरीदने के बिल व विवरण मांगा गया। पैकेजिंग क्षेत्र में टाइल्स टूटी थी, जहां पानी भर रहा था और गंदगी थी।

परम डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। इसके अलावा मधुसूदन क्रीमी फूड्स में निरीक्षण किया, जहां पर सभी स्थान साफ मिला। पैकेजिंग क्षेत्र भी आधुनिक रूप से तैयार कराया गया। इकाई से दूध व दही का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि कुल सात नमूने लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि आगामी त्योहार के चलते खाद्य विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन डेयरियों पर औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर दो जगह गंदगी मिली थी, जिनको खाद्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें