शनिवार को प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करतीं डीएम शुभ्रा सक्सेना।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को गांव इमलिया स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में गंदगी और अनियमिताएं पाए जाने पर टीचरों को फटकार लगाई। नवनिर्मित कमरे का निर्माण अधूरा मिला। इस पर बीएसए को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को गांव इमलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। अचानक डीएम को देख टीचरों में हड़कंप मच गया। यहां पर निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई और शिक्षा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली।
स्कूल में बन रहे नवनिर्मित भवन का काम अधूरा पाया गया। इस पर डीएम ने बीएसए वेदराम को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी कामों को प्राथमिकता के तौर पर समय से पूरा किया जाए। किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएसए विभाग के अफसरों और टीचरों को सुधर जाने की नसीहत दी है।