फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक को दुष्कर्म के मुकदमे में पकड़ने की बात कह मां से ठगे 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिर साइबर ठगों ने एक महिला को उसके पुत्र के दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार होने की जानकारी दी और छोड़ने के एवज में 75 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पीड़िता से पहले बेटे को छोड़ने के लिए 2.50 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की बीसा कॉलोनी भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित मोहम्मद आसिम ने तहरीर देकर बताया कि गत 20 सितंबर को उसके घर के एक मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल को उसकी मां ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने उसकी मां से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पुत्र को दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर उसे बचाना चाहती हो तो 2.50 लाख रुपये देने होंगे। रुपये मिलने पर उसे अभी छुड़वा दिया जाएगा।
पीड़ित के अनुसार उनकी मां पुत्र के गिरफ्तार होने की बात सुनकर घबरा गईं। इसके बाद वह तत्काल घर में रखे करीब 75 हजार रुपये लेकर एक साइबर कैफे पहुंचीं और आरोपियों के बताए नंबर पर 75 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में उन्हें आरोपियों द्वारा ठगी किए जाने का पता चला। नगर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ऋजुल ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आनलाइन जॉब का झांसा देकर युवती के खाते से निकाले 1.45 लाख रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर निवासी प्रीति सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह ऑनलाइन जॉब के लिए भी प्रयास कर रही थीं। बीते दिनों उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन के आधार पर ऑनलाइन जॉब के लिए आवेदन किया। गत 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद की एक कंपनी बताते हुए ऑनलाइन काम के लिए समझाया। साथ ही उनको प्रतिदिन 800 रुपये देना तय हुआ। इसके लिए आरोपी द्वारा उनसे बैंक खाता आदि के संबंध में जानकारी ले ली गई। उसी दिन उनके खाते से तीन बार में 1.45 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चल सका। पीड़िता के अनुसार अब आरोपी का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें