फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाई कांड : विनोद की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरोरी रानी कात्यानी में गत बृहस्पतिवार देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र ने पड़ोसी की गोली मारकर अपने घर में हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी को मौके से भागते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ लिया था और पीट-पीट कर उसकी भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस आरोप में सतीश, रोहित और सुरेंद्र उर्फ शुल्ला को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा है। एक आरोपी ज्वाली सिंह को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के गांव धनुवाद थाना जारचा निवासी 40 वर्षीय विनोद की गांव चिरौरी रानी कात्यानी में ननिहाल थी। उनकी मां भी इस गांव की पूर्व प्रधान रही थीं। ननिहाल में सभी की पूर्व में ही मौत होने के बाद विनोद चिरौरी रानी में मकान और जमीन के इकलौते वारिस थे। इसी के चलते उनका गांव में आना जाना व रहना होता था। घर के सामने ही नेम सिंह का मकान है। पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था। बीते दिनों नेम सिंह खेत से पानी लगा कर सीधा विनोद के घर गए थे। जहां दोनों ने शराब पी और तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
जिसके बाद आरोपी विनोद ने नेम सिंह पर पत्नी के लाइसेंस हथियार से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने के बाद नेम सिंह की मौत हो गई थी। वारदात के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे विनोद को मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी भी हत्या कर दी थी। पुलिस अभी हथियार की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नेम सिंह के पिता ज्वाली सिंह समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। ज्वाली को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अब बुधवार को पुलिस ने आरोपी सतीश, रोहित और सुरेंद्र उर्फ शुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें