बुलंदशहर। शॉर्ट सर्किट के चलते पिछले दो दिन से बंद चल रही डायलिसिस यूनिट का शनिवार शाम से संचालन शुरू हो गया। इससे डायलिसिस कराने आ रहे मरीजों को राहत मिली। दो दिन 14 मरीजों को बिना डायलिसिस के वापस लौटना पड़ा। अब सोमवार से मरीज अपने शेड्यूल के अनुसार डायलिसिस करवा सकेंगे।
जिला चिकित्सालय परिसर में पीपीपी मॉडल के तहत संचालित हो रहे डायलिसिस यूनिट में बृहस्पतिवार शाम शॉर्ट सर्किट के चलते संचालन बंद हो गया था। डायलिसिस यूनिट के कर्मचारियों का कहना है कि कुछ मरीजों ने निजी केंद्रों पर जाकर डायलिसिस करवा ली।
अब सोमवार से पूर्व में शेड्यूल ले चुके मरीज अपनी डायलिसिस करवा सकेंगे। डॉ. प्रदीप राणा, जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में शॉर्ट सर्किट से फुंके हुए सभी बिजली के तार को बदलवा दिया गया है।