फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा के धीरज ने बड़े पर्दे पर दिखाया जलवा

Sat, 19 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ खुर्जा
विज्ञापन
बालीवुड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब तक छोटे पर्दे पर अपनी कला का जादू बिखेरने वाले पॉटरी नगरी के धीरज चौधरी ने अब बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।  छोटे पर्दे पर काम करने के साथ-साथ उन्होंने बालीवुड की कई फिल्में साइन की है।
विज्ञापन


कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने मुंबई में धीरज चौधरी को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड देकर नवाजा है। इस दौरान सिने जगत के मशहूर कलाकार जितेंद्र भी मौजूद रहे। धीरज ने बताया कि जल्द ही वह कपिल शो में शिरकत करने के अलावा अनुपम खेर संग मूवी में काम करते नजर आएंगे।

नगर की पॉश कॉलोनी पंचवटी निवासी धीरज चौधरी ट्रांसपोर्ट हैं। धीरज ने बताया कि उसे बचपन से ही कॉमेडी करने का शौक है। दो माह पूर्व जब उसके एक दोस्त ने उन्हें फोन कर मायानगरी आने का न्यौता दिया तो उसकी बांछे खिल गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी लॉफ्टर चैलेंज में भी प्रस्तुति दे चुके है। धीरज ने बताया कि छोटे पर्दे के नाटक इश्किया में वह कई एपिसोड कर चुके है। इस अपहरण मूवी फेम एहसान खान के साथ वह नजर आएंगे। जिसके बाद वह आइना, धानु महालक्ष्मी, रक्तपॉश, ददुआ और टिकट टू बॉलीवुड में भी रोल निभाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें