फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर ट्रैफिक प्लान फेल, जाम से जूझे लोग

Tue, 10 Nov 2015 01:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व से पुलिस का त्योहार पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का प्लान धनतेरस के दिन पूरी तरह से फेल नजर आया। सोमवार को सुबह से शाम तक शहर में कई जगहों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक भीड़ अंसारी रोड, लाल तालाब, बुरा बाजार, सर्राफा बाजार और डिप्टी गंज के आसपास देखने को मिली।

हालांकि पुलिस ने व्यवस्था को सुधारने के लिए बैरियर लगाए थे। साथ ही वाहन खड़ा करने के लिए सड़क के बीच व्यवस्था थी। मगर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के पूरा दिन पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशते देखा गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जगह जगह जुटी रही।

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि धनतेरस पर भारी भीड़ रहने के बाद भी यातायात को सुचारु रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें