फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएफओ पहुंचे जंगल में, अब पटाखें छोड़ेंगे वन कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव विसुंधरा के जंगल में तेंदुआ दिखने के चौथे दिन बुधवार डीएफओ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पैरों के निशान देखने के बाद जानवर को जंगली बिल्ली करार दिया है। अब देर शाम को वनकर्मी पटाखें छोड़कर तेंदुआ की निगरानी करेंगे। वहीं, दूसरी ओर गांव में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। किसान टोली बनाकर खेतों पर चारा लेने व अन्य काम के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह जिले के अन्य वन कर्मियों के साथ विसुंधरा गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया था। वहां का बारीकी से निरीक्षण कर पैरों के निशान देखे। उन्होंने दावा किया कि जंगली बिल्ली के शरीर पर काले कलर के गोल गोल निशान दिखाई देते है। ठीक इसी तरह के निशान वायरल वीडियो में देखने को मिले हैं।
बाद में डीएफओ ग्रामीणों से मिले और उनसे संवाद किया। ग्रामीणों ने अपील करते हुए कहा कि ग्रामीणों को धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम को जंगल में पटाखें छोड़े जाएंगे। पटाखें के डर से जानवर हमला करने जरूर आएगा। तभी वन कर्मी उसे पकड़ सकते है। हालांकि पिछले दो दिन से जानवर किसी को दिखाई नहीं दिया है। संभवतः वह अपना स्थान छोड़कर कहीं ओर चला गया है। एहतियात के तौर पर जंगल में वनकर्मी लगातार 24 घंटे डटे हुए है।
विज्ञापन



अब गांव बरारी में शावक देखे जाने का दावा
गांव विसुंधरा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव बरारी में धान के खेत में तेंदुआ का बच्चा देखा गया है। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बच्चा ग्रामीणों को देखकर चला जाता है। हालांकि डीएफओ डाॅ. हरेंद्र सिंह ने वीडियो वायरल के आधार पर उसे जंगली बिल्ली बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें