फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नशे में धुत भाई कर रहा था छेड़छाड़, बहन ने रेत दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ले में बहन ने छोटे भाई की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि भाई शराब के नशे में उससे छेड़छाड़ कर रहा था। वारदात के बाद महिला निजी अस्पताल में कार्यरत मां के पास गई और उन्हें भाई की हत्या करने की जानकारी दी। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर की एक काॅलोनी में प्लॉट में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाली महिला ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्री और एक पुत्र था। वह अपने पुत्र के साथ नगर के एक अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थीं। बुधवार को भी वहअस्पताल में काम कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे उनकी शादीशुदा पुत्री (26 वर्ष) उनके पास पहुंची और कहा कि उसने भाई की हत्या कर दी है। उसका शव उसके कमरे में पड़ा हुआ है। इसके बाद वह पुत्री के साथ घर पहुंचीं। वहां बेटे का शव देखकर उनकी चीख निकल गई।
इसके बाद पुत्री फरार हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बकौल पुलिस आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई नशे की हालत में उसके घर पहुंचा था। वहां वह उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। जब उसने विरोध किया तो भाई ने हाथापाई शुरू कर दी और वहां रखा चाकू हाथ में उठा लिया। इसी दौरान आरोपी ने भाई से चाकू छीन कर उसे डराने की कोशिश की और चाकू चलाया। इससे उसका गला कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच अभी जारी है।
मेरा तो संसार ही लूट लिया.. उसे जेल भेज दो
वारदात के बाद बेटे के शव के पास बैठकर बिलख रही मां का कहना था कि उनके पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बेटे के सहारे ही जीवन यापन कर रही थीं। बेटी ने ही उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब वह किसके सहारे अपना जीवन गुजारेंगी। वह बार-बार बिलखते हुए पुलिस से आरोपी पुत्री को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रही थीं।


किसी को नहीं लगी थी हत्या की भनक
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई थी लेकिन किसी ने कोई चीख या शोर नहीं सुना। आरोपी बहन चुपचाप अपने कमरे का दरवाजा बंद कर घर से निकलकर अपनी मां के पास जा पहुंची थी। उसने अपनी मां को हत्या का कारण नहीं बताया था। मृतक की मां का शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हुई और पुलिस को सूचना दी।


मृतक युवक की मां ने अपनी ही पुत्री पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है। देर शाम आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई से विवाद हुआ था, वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसी दौरान छीना झपटी में चाकू से उसकी गर्दन कट गई। जिससे उसकी जान चली गई। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें