फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह तक अब नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह तक अब नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बुलंदशहर। देवशयनी एकादशी मंगलवार को है। इसी के साथ अब आगामी चार माह के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। पंडितों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में एकादशी 14 नवंबर को देव उत्थान एकादशी से दोबारा शुभ लग्न के दिन शुरू होंगे।
पंडित नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि देवशयनी एकादशी आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाई जाती है, जो इस बार 20 जुलाई मंगलवार को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि को भगवान नारायण योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद देव उत्थान एकादशी अर्थात कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी यानी 15 नवंबर को योग निद्रा से जागेंगे। भगवान नारायण की अनुपस्थिति में चार मास के लिए जगत का संचालन भगवान शिव के निर्देशन में रहेगा। ऐसे में 14 नवंबर को देव उत्थान एकादशी से दोबारा से शुभ लग्न के दिन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित नरेश कुमार के मुताबिक आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 19 जुलाई को रात नौ बजकर 59 मिनट से हो गया है, जो 20 जुलाई की शाम सात बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदया तिथि 20 जुलाई को प्राप्त हो रही है तो देवशयनी एकादशी का व्रत मंगलवार को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें