नरौरा। सावन में रामघाट गंगा घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। शंख-घंटियों और बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त रामघाट से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को जनपद हाथरस के गांव पीहरी निवासी गोपाल चौधरी, राहुल जाट, योगेश जाट, कान्हा कुमार व कृष्णा ने रामघाट से कांवड़ में गंगाजल भरा और भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। गंगा घाटों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता के साथ निगरानी बढ़ा दी है।