फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धूप के बीच बादलों की आवाजाही से धूप-छांव जैसा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी। बारिश के बाद जहां तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, धूप के बीच बादलों की आवाजाही से शुक्रवार पूरा दिन मौसम धूप-छांव जैसा बना रहा। उमस के चलते दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। इससे बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते दिखे। वहीं, मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई थी। इससे लोगों ने कुछ राहत पाई थी। इसके दो दिन बाद बृहस्पतिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार बदल रही मौसम के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 69 और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। हवा में नमी अधिक होने से उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों, प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि लगातार मौसम बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, लगातार बारिश का भी अनुमान बन रहा है। इस बीच नमी अधिक होने के कारण पसीने छूट रहे हैं। साथ ही उमस का अहसास भी बरकरार है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें