फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर में विभिन्न योजनाओं से होंगे दो करोड़ की लागत से विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। नगर पंचायत क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शीघ्र ही शुभारंभ होगा। इससे नगर में पानी की निकासी बेहतर होगी और इंटरलॉकिंग टाइल्स व सीसी रोड का निर्माण होगा। कार्य आगामी दो सप्ताह में शुरू हो जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में जर्जर हाल रास्तों के निर्माण व दूषित जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए करीब दो करोड़ चार लाख की अनुमानित लागत से विकास कार्य अक्टूबर माह में अंत तक शुरू किए जाएंगे। इससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत करीब 75 लाख रुपये की लागत एवं अवस्थापना निधि, राज्य वित्त व 15वां वित्त के कुल करीब 30 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क एवं नाली निर्माण एवं सीसी रोड के निर्माण के कार्य किए जाएंगे। जबकि सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत 99.97 लाख रुपए की लागत से दूषित पानी की निकासी के लिए नाले निर्माण के कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने पर नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें