नगर स्थित वार्ड नंबर 14 की कॉलोनी में टूटी सड़कें और जलभराव से लोग परेशान है। कॉलोनी में चारों तरफ कूडे़-गंदगी के ढेर लगे है। पानी की पाइप लाइन बिछने के बाद भी लोगों को पीने का पानी मयस्सर नहीं हो रहा है। अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हुई है। स्ट्रीट लाइटें भी अपनी बदहाली के आंसू बहा रही हैं। नालियां चोक पड़ी है।
नगर स्थित वार्ड नंबर चौदह में मुरारीनगर इलाका आता है। शनिवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के चलते हाल खराब मिला। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर विगत कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है।
इसके अलावा पांच साल के कार्यकाल वार्ड में पानी की पाइप लाइन तो बिछी, लेकिन उसमें पानी नहीं आया है। अधिकांश गलियां टूटी पड़ी है। पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें भी खराब मिली। कॉलोनी के लोगाें ने बताया कि जलभराव के चलते सड़क पर अक्सर पानी भरा रहता है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने की कई बार शिकायत की गई।