फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बदलेगी 10 गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ से बदलेगी 10 गांवों की तस्वीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 10 गांव के विकास के लिए एक करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक गांव को 10-10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन की ओर से जिले के 10 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया था। लेकिन कोरोना काल के चलते इन गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं हो सके थे। लेकिन अब इन गांवों के विकास के लिए एक करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक गांव को 10-10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि से गांव में निर्धारित विकास कार्य होंगे। इसके लिए जल्द ही जरूरी विकास कार्य के प्रस्ताव बना लिए जाएंगे। साथ ही कार्यदायी संस्था को राशि जारी करते हुए होने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इन गांवों में होने वाले विकास कार्य एक कमेटी की देखरेख में होंगे। इन चयनित गांवों में पक्की सड़क, सोलर लाइट, हैंडपंप लगाने के साथ नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

योजना में यह गांव हैं शामिल
विकास खंड का नाम गांव का नाम
बुलंदशहर जालखेड़ा
खुर्जा आसफपुर, भादवां और इस्माईलपुर बुढैना
सिकंदराबाद रसूलपुर रिठौरी
जहांगीराबाद जहांगीराबाद देहात
अनूपशहर देवाकरनपुर उर्फ बझेड़ा
अरनिया बाढ़ा और हीरापुर नगला जगत
डिबाई वाजिदपुर
55 गांवों में कमेटी का गठन शुरू
सीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी शासन की ओर से जिले के 55 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। इन गांवों में विकास कार्य करवाने और गांव स्तर पर कमेटी का गठन करने की शुरूआत हो चुकी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन गांवों को 10-10 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।
ब्लॉकवार यह 55 गांव हैं शामिल
वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जो 55 गांव शामिल हैं, उनमें अनूपशहर क्षेत्र से डरोरा, डूंगरा जोगी, सुनैना, रूढ़ बांगर, पगौना, पिपहेरा, बेगमपुर उर्फ जयरामपुर, सरगांव, करनपुर उर्फ नूरपुर और तेलिया नगला शामिल हैं। अरनिया क्षेत्र से पला, तालिबपुर, हिसौटी और शेरपुर माजरा नायसर, खुर्जा क्षेत्र के बालाराऊ, माछीपुर और सीकरी, बीबीनगर क्षेत्र के असावर और अलावास बातरी, बुलंदशहर क्षेत्र से ग्यासपुर, कुदैना और अलीपुर गिझौरी, गुलावठी क्षेत्र से जैनपुर, लखावटी क्षेत्र से सलैमगढ़ और रहीमपुर अहावाह, अगौता क्षेत्र से गुठावली खुर्द, सिकंदराबाद क्षेत्र से भटपुरा, अमीपुर बांगर और हमीदपुर, जहांगीराबाद क्षेत्र गंगावास पहाड़ा और अंजनी, ऊंचागांव क्षेत्र से ढलना, भगवंतपुर और कल्याणपुर गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 10 गांवों के विकास के लिए राशि जारी की जा चुकी है, जबकि 55 गांवों में विकास कार्य करवाने के साथ उनमें समिति का गठन करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें