फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ही होगी आरटीपीसीआर जांच, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ही होगी आरटीपीसीआर जांच, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड जांच के लिए अब लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रविवार को जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बनी आरटीपीसीआर लैब का वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। पिछले 15 दिनों से ट्रायल के माध्यम से सैंपल लेकर की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में कोविड की आरटीपीसीआर जांच के लिए (बीएसएल-2) लैब स्थापित की गई है। लैब में प्रतिदिन करीब 200 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा सकेगी। लैब का शुभारंभ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। लैब के शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही है। जनपद में शुभारंभ के दौरान प्रशासनिक अफसर और स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहेंगे। लैब का शुभारंभ होने के बाद जिले के लोगों को सैंपल देने के बाद दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, शुभारंभ से पूर्व ट्रायल के माध्यम से पिछले 15 दिन पूर्व से 20-20 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें