फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी गंज में लगा जाम, दो घंटे में मिला छुटकारा

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते शनिवार को छुट्टी रही। इसके चलते रविवार की सुबह वाहनों से शहर में जाम की स्थिति बन गई। डिप्टी गंज में भीषण जाम लग गया और करीब दो घंटे में छुटकारा मिला। वहीं नगर के शिकारपुर बाईपास, बस अड्डा, काली नदी रोड पर भी जाम लगा रहा। जाम खुलवाने को पुलिस के पसीने छूट गए और खुलने के बाद ही राहत मिली।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की सुबह से शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। इसका नतीजा यह रहा कि करीब नौ बजे डिप्टी गंज पर जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और इससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां जाम लगने से काली नदी रोड, बस अड्डा और शिकारपुर बाईपास सहित कई जगह कई बार जाम लगा।

जाम से जहां वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि शहर में यातायात व्यवस्था ठीक नहीं होने से कभी भी जाम लग जाता है। ट्रैफिक इंचार्ज कुलवीर राणा के अनुसार डिप्टी गंज में जाम लगने से वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया। इसके बावजूद दो घंटे तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे पर एक घंटे ट्रैफिक जाम रहा
 गुलावठी में स्टेट हाईवे पर रविवार को करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। जाम के कारण यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम में कुछ बारात की बसें व दूल्हे की कार भी फंसी रहीं। जाम खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैफिक जाम का कारण चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों की अधिकता बताया।

जाम में फंसे कई यात्रियों का कहना था कि यदि पुलिस चौराहों पर सजग रहती तो ट्रैफिक जाम नहीं लगता। पुलिस ने ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए देरी से मौके पर पहुंची।

चुनावी ड्यूटी पर पुलिस, बेतरतीब ट्रैफिक से घंटे भर तक जाम
पुलिस के चुनावी ड्यूटी में होने के कारण नगर का यातायात अव्यवस्थित हो गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कोतवाल ने खुद ट्रैफिक की कमान संभालकर घंटेभर में जाम खुलवाया। हालांकि ट्रैफिक पूरी तरह सुचारु होने में चार घंटे लग गए।

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जनपद को चुनाव संपन्न होने के बाद अब जनपद पुलिस अन्य जनपदों में चुनाव कराने के लिए जा रही है। इसके चलते जनपद में फोर्स की कमी आ गई है। फोर्स की कमी के चलते रविवार को नगर में हाईवे पर पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण यातायात अव्यवस्थित हो गया।

हाईवे पर सुबह करीब 10.0 बजे जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ कमान संभाली। पुलिस के  काफी प्रयासों के बाद करीब एक घंटे में जाम खुला।

वही यातायात सामान्य होने में करीब चार घंटे लग गए। कोतवाल पुलिस टीम के साथ दोपहर बजे तक हाईवे पर डटे रहे। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के चुनावी ड्यूटी में होने के कारण हाईवे पर पुलिसकर्मियों के नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ी जिसके चलते जाम लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें