नगर के मोहल्ला फैसलाबाद क्षेत्र एक अवैध गैस गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते आपूर्ति विभाग के अध
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला फैसलाबाद क्षेत्र में आबादी के बीच बिना अनुमति के गैस सिलिंडर का अवैध गोदाम बना हुआ था, जहां पर बृहस्पतिवार आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडरों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसमें मौके से विभाग ने घरेलू और व्यावसायिक 34 सिलिंडर बरामद किए। गोदाम संचालक दो लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी। इस पर एआरओ राजेश सोनी और सप्लाई इंस्पेक्टर दीपांकर शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। यह टीम जब मोहल्ला फैसलाबाद में बताए गए स्थान पर पहुंची तो अवैध गैस सिलिंडर के गोदाम से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर व्यावसायिक सिलिंडर लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था। टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया और गोदाम पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इंडेन और भारत गैस के 24 व्यावसायिक और 10 घरेलू गैस सिलिंडर के अलावा सिलिंडरों में रिफिलिंग करने का सामान, एक कांटा मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गोदाम गांव धमेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह और कालू चला रहे थे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।