फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 53 लोगों ने किए आवेदन

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लेते चुनाव कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए। इस दौरान चुनाव समिति के समक्ष वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत कुल 53 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया। अब इन आवेदन पर प्रदेश स्तरीय कमेटी चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगी।
बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए गए। जिला चुनाव अधिकारी महेश गुप्ता और समिति के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष दोपहर 12 से दो बजे तक आवेदन प्रक्रिया की गई। इस दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी, संजय गुर्जर, हितेश गर्ग, डॉ. संजीव अग्रवाल दिवाकर सिंह, दीपक ऋषि, राजीव बंसल, नागेंद्र प्रधान, आनंद चौधरी, ऊषा बंसल, संजय माहेश्वरी, किशन पाल लोधी, गिरिराज सिंह, दीपक दुल्हेरा, भवतोष गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, संजय चौधरी, रविंद्र राजौर, रविंद्र डैनी समेत कुल 53 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया। 53 आवेदनों में से 50 आवेदन जिलाध्यक्ष पद और तीन आवेदन प्रदेश परिषद चुनाव के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया आवेदनों को प्रदेश स्तरीय कमेटी के समक्ष रखेंगे। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला सह चुनाव अधिकारी जयप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें