फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियमितता मिलने पर चार उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में उर्वरक वितरण का जायजा लेने के लिए कृषि विभाग ने छापा मारा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अलग-अलग 52 स्थानों पर उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर जांच की। अधिकारियों ने उर्वरक के 52 नमूने लिए और दुकानों पर अनियमितता मिलने पर चार को नोटिस जारी किए गए। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि अनियमितता मिलने पर कौशल खाद भंडार धर्मपुर, विशाल खाद भंडार धर्मपुर, कृष्णा एग्रो इंटरप्राइजेज गोविंदपुर फाटक और राजपूत खाद भंडार सुल्तानपुर बिलौनी को नोटिस जारी किए गए हैं। उर्वरक के लिए गए 52 नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। कार्रवाई में उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें