फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’

Fri, 16 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उनकी मांगे अगर पूरी नहीं की गई तो आगामी विस चुनाव में वे वोट नहीं डालेंगे। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई न पहुंचने के कारण किसानों में रोष व्याप्त था। किसानों ने कहा कि प्रशासन बिना वार्ता किए ही जबरन उनकी जमीन छीनना चाहता है। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि वह पीड़ित किसानों के साथ हर लड़ाई में रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन उग्र हो सकता है। जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा। धरने का संचालन सुग्रीव सोलंकी ने किया। सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्ञानवती, संतोष, चरन देवी, गायत्री, कमलेश, कैलादेवी, जयदेयी, उदय सिंह, बब्बन, केहर सिंह, जगपाल, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। 

नगलानलू गांव के लोग भी करेंगे चुनाव का बहिष्कार
अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव नगलानलू के ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक पत्र भेजा है।

ग्रामीणों के साथ पूर्व एसडीएम जयराम सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि नगलानलू का चयन वर्ष 2014-15 में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में किया गया था, लेकिन गांव में विकास के नाम पर फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की गई है।
विज्ञापन


शौचालय के लिए दी जाने वाली राशि अभी तक नहीं मिली। गांव की गलियां, रास्ते, नालियां, प्राथमिक पाठशाला की दुर्दशा खराब है। ग्राम अमरपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग खस्ताहाल है और ग्रामीणों को कई सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सौ से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें