फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए बस सेवा चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के काफी लोग फरीदाबाद और गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। इसके लिए प्रतिदिन आने-जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने एआरएम से बस संचालन की मांग की है।
विज्ञापन


यात्री अनिल कुमार, मनोज शर्मा व जितेंद्र ने बताया कि बुलंदशहर व सिकंदराबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग फरीदाबाद, गुरुग्राम में नौकरी के लिए अप-डाउन करते हैं। सतवीर, श्यामलाल, नरेश कुमार ने बताया कि कई बार एआरएम से फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए बस संचालन करने की मांग की गई। सीधी बस सेवा न होने पर कई बार लोग देरी से ऑफिस पहुंचते हैं।



बोले यात्री

फरीदाबाद और गुरुग्राम पहुंचने के लिए रास्ते में कई वाहन बदलने पड़ते हैं। जिससे अधिक समय के साथ ही ज्यादा किराया भी देना पड़ता है। मनीष भाटी, मोहल्ला भाटियावाडा
विज्ञापन


-सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। - राजकुमार, निवासी मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी



Iलोगों की मांग पर मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। यदि यात्रियों की संख्या अधिक है तो मार्ग पर सीधी बस सेवा संचालन के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। - दिनेश सिंह, एआरएम सिकंदराबाद डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें