फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल उप्र के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। आगामी बजट में व्यापारियों को राहत मिल सके, इसके लिए सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। नगर में जिला टीम ने डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों को राहत दिलवाने की मांग की। इसके अलावा सिकंदराबाद और स्याना में एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि बजट में व्यापारियों को राहत देने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपे गए। जिले में डीएम श्रुति को ज्ञापन दिया गया। इसमें आयकर में छूट की सीमा 10 लाख रुपये किए जाने, जीएसटी के स्लैब कम करने, जीएसटी 28 फीसदी की दर को समाप्त करने के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत व्यापारियों को 20 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की विशेष सुविधा देने और 25 वर्षों से अधिक पंजीकृत व्यापारियों को विशेष सम्मान की मांग की गई है।
सिकंदराबाद में नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में और स्याना में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंघल के नेतृत्व में एसडीएम को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष हरीश सिंघल, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, जिला मंत्री जितेंद्र तायल, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्याना के पदाधिकारियों ने एसडीएम गजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इस दाैरान डा. मंडल के जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंघल, मेहंदी हसन, अभिषेक मित्तल, पुनीत अग्रवाल, विभु गोयल व अनुज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें