फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी का समय बढ़ाने की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी का समय बढ़ाने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में खड़े दुकानदार। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी का मंगलवार शाम को औपचारिक समापन हो जाएगा। समापन से पूर्व दूर-दराज से आए दुकानदारों ने प्रदर्शनी का समय एक सप्ताह बढ़ाने के लिए डीएम को पत्र सौंपा। प्रदर्शनी कितने दिन बढ़ेगी यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन


145वीं जिला प्रदर्शनी का 16 मार्च को शुभारंभ हुआ जो 19 अप्रैल तक समय दिया गया। लेकिन 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कलाकार के उपलब्ध न होने पर कार्यक्रम 21 अप्रैल को कर दिया। प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान कोई बड़ा आयोजन न होने और समय-समय पर बारिश व आंधी आने से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। पवन गुप्ता, राकेश जैन, धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में कोई बड़ा आयोजन न होने के साथ मौसम की मार देखने को मिली। कई दिनों प्रदर्शनी का संचालन बंद भी रहा। जलपरी संचालक इमरान ने कहा कि पहली बार आए, मौसम के चलते नुकसान झेल रहे हैं। समय बढ़ता है तो दर्शकों को टिकट पर छूट देंगे।
ओमवीर कश्यप, देवेंद्र कुमार व गिरधारी लाल ने कहा कि रोजी-रोटी का कोई अन्य साधन न होने के कारण इस बार व्यापार घाटे में रहा। इसकी भरपाई के लिए एक सप्ताह तक जिला प्रदर्शनी का आयोजन बढ़वाने की मांग की है। इस दौरान रिंकू राजपूत, विकास, दिनेश कश्यप, कश्मीरी लाल, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें