फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल व बकाया भुगतान कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पंचायत कर अ​धिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। स्रोत: 
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पंचायत कर गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर पंचायत की। इस दौरान किसानों ने अन्य मांगों का भी उठाया गया। साथ ही मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौ. बब्बन चौधरी ने कहा कि गन्ने की फसल तैयार है लेकिन अभी तक इसका मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। हमारी मांग है कि गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। जिले के किसानों का हापुड़ की ब्रजनाथपुर व सिंभावली चीनी मिलों पर 20 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। किसानों को यह बकाया भुगतान चीनी मिलों के संचालन से पहले कराया जाए।
गन्ना क्रय केंद्रों को पिछले वर्ष की तरह यथावत रखा जाए और गन्ना मार्गों को सही कराया जाए, ताकि किसानों को परेशानी ने हो। गांवों से बिजली की एचटी लाइन को हटाया जाए। जिन गांवों से होकर हाईवे निकाला जाए, उनमें भूमि का सर्किट रेट जारी किया जाए। स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत न लगाए जाएं। गांव निसुर्खा से सेगली तक बंबे के 700 मीटर रास्ते को मनाया जाए।
विज्ञापन

पंचायत में सठला गांव में राकेश की दुकान से शिवाला मंदिर की सड़क का निर्माण कराने और हिमाबाद के किसान कालीचरण के परिवार को किसान दुर्घटना योजना से पैसा दिलाया जाए आदि मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें