फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैनामा वापस कराने की मांग, कलक्ट्रेट गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे गांव कादिलपुर के लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव कादिलपुर निवासी 35 वर्षीय सोनू की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सोनू से दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने जमीन का बैनामा करा लिया था। परिजनों ने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए बैनामा वापस कराने और पोस्टमार्टम की मांग की। चोला पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिजन शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में नगर कोतवाली पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव कादिलपुर निवासी सोनू (35) के परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बुखार के चलते सोनू को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन, बृहस्पतिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब मृतक के पुत्र ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके पिता सोनू को बीमारी की हालत में ही पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने साथ जमीन का बैनामा कराने के लिए ले गया था। बैनामा कराने के बाद पिता को वापस अस्पताल मे छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने फर्जी तरीके से बैनामा कराया है। परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने और बैनामा वापस कराने की मांग की। लेकिन, चोला पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। जिसके बाद परिजन शव लेकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और शव रखकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर कोतवाली और चोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी नगर ऋजुल कुमार ने बताया कि परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। चोला पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें